Ripudaman Singh Malik: सिख नेता रिपुदमन सिंह की कनाडा में गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम ब्लास्ट में आया था नाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो: Ripudaman Singh Malik Shot Dead: रिपुदमन सिंह मलिक (Ripudaman Singh Malik) की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मलिक की गुरुवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) काम पर जाते वक्त सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपुदमन सिंह मलिक को 1985 के एयर इंडिया (Air India Flight 182 ‘Kanishka’) के आतंकवादी बम विस्फोट (Air India Bomb Blast) में बरी कर दिया गया था।

खबर की पुष्टि करते हुए, मलिक के बहनोई जसपाल सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘हम इस बारे में जानकारी नहीं है कि रिपुदमन को किसने मारा। उसकी छोटी बहन कनाडा जा रही है।’ बता दें कि मलिक उन व्यक्तियों में से एक थे जिन पर एयर इंडिया फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ पर बमबारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी

रिपुदमन सिंह ने इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्‍होंने पत्र लिखकर सिख समुदाय के लिए मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए अभूतपूर्व कदमों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया था। दावा किया जा रहा है कि मलिक की हत्‍या इसी के चलते की गई है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

पंजाबी मूल के कनाडाई सिख रिपुदमन सिंह पर कभी खालिस्‍तानी होने का आरोप लगा था। 1985 में एयर इंडिया कनिष्‍का बम विस्‍फोट मामले को लेकर उन पर लंबे समय तक कनाडा में केस चला था। 2005 में उन्‍हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रिपुदमन सिंह ने खालसा क्रेडिट यूनियन की स्‍थापना की थी।

विमान हादसे में सभी मारे गए थे

22 जून, 1985 को एयर इंडिया का विमान कनाडा से दिल्‍ली के रवाना हुआ था। आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में जोरदार विस्‍फोट हुआ और 331 यात्रियों की मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक को इस मामले में आरोपी माना गया और लंबे समय तक उन पर मुकदमा चला।

धमाके के वक्‍त एयर इंडिया का कनिष्‍क विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से करीब 45 मिनट की दूरी पर था। विमान में सवार 22 क्रू मेंबर सहित सभी 307 यात्री मारे गए। यात्रियों में ज्‍यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। विस्‍फोट के बाद विमान टुकड़े टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। कुछ यात्रियों के शव की जांच और मेडिकल चेकअप में पता चला कि उनकी मौत विस्‍फोट नहीं बल्कि समुद्र में डूबने के कारण हुई। वे विमान के ऐसे हिस्‍से में बैठे थे जहां वे ब्‍लास्‍ट से बच गए।

मुख्यमंत्री मान की शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *