Katrina Kaif Birthday: विक्की कौशल के साथ कटरीना कैफ का Happy Birth Day

Daily Samvad
2 Min Read
vicky kaushal
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ आज हैप्पी बर्थडे है। कटरीना आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना का यह बर्थडे बेहद खास है और वह इसलिए भी क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है, जिसे विक्की कौशल के साथ सेलिब्रेट करेंगी। यकीनन अपनी लव लाइफ के लिए विक्की कौशल के पास भी ढेर सारे सरप्राइजेज होंगे और इस दिन को बेस्ट बनाने के लिए कई सारे प्लान।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में तहसीलदारों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

विक्की कौशल अपनी हमसफर कटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव निकल चुके हैं। चर्चा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ मालदीव रवाना हो चुके हैं ताकि वे इस स्पेशल डे को भी भीड़ से दूर खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकें। बर्थडे से ठीक पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल और कटरीना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल और कटरीना के अलावा सनी कौशल भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड शर्वरी वाघ के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।

Katrina Kaif Birthday

इनके अलावा फिल्ममेकर कबीर खान और मिनी माथुर भी एयरपोर्ट पर नजर आए। याद दिला दें कि विक्की और कटरीना की शादी में भी जो गिने-चुने मेहमानों को बुलाया गया था उनमें कबीर खान भी शामिल थे। इस शादी में शरवरी वाघ भी पहुंची थीं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *