Punjab News: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोट। Punjab News: पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है। फरीदकोट के पाश हरेंद्रा नगर इलाके में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर लूट कर दी है। मुंह पर कपड़ा बांध बाइक पर आए लुटेरों ने घर की महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। तीन लुटेरे घर में पड़ी करीब 15-16 लाख रुपये की नकदी और करीब 20 तोला सोना लूट कर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल के साथ कटरीना कैफ का Happy Birth Day

जनाकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीनों लुटेरे इंटरनेट की समस्या ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे। तीनो लुटेरे इंटरनेट की समस्या ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे। उन्होंने मौका पाकर महिला को किरच मारकर जख्मी कर दिया और फिर पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

CCTV में कैद हुए आते और भागते लुटेरे

दिनदहाड़े लूट की खबर से पुलिस में ह़डकंप में गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाइक पर आते और भागते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आते समय तीनों ने अपने मुंह रूमाल या फिर किसी कपड़े से ढंके हुए थे। वहीं, जाते समय सबसे पीछे बैठा लुटेरा अपनी पीठ पर बड़ा सा बैग लादे हुए था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की है।

जेल के एक ही बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *