Punjab News: पंजाब में 51 लाख घरों का बिजली बिल आएगा जीरो, पढ़ें CM मान का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Free Electricity in Punjab: पंजाब निवासियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज ऐलान किया कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को हरेक बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली मुहैया करवाने के फ़ैसले से लगभग सितम्बर महीने से राज्य के 51 लाख घरों का बिजली बिल ज़ीरो आएगा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से की गई बड़ी गारंटी के वादे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने एक जुलाई, 2022 से राज्य के हर घर को हरेक बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली मुहैया करवाने का फ़ैसला किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली का उपभोग यदि हरेक बिल पर 600 यूनिट तक है तो वह ज़ीरो बिल प्राप्त करने के योग्य होंगे।

बिल की रकम ज़ीरो होगी

भगवंत मान ने आगे कहा कि यह फ़ैसला एक जुलाई से लागू कर दिया गया है, इसलिए जुलाई और अगस्त के बिल में 600 यूनिट से कम बिजली उपभोग करने वाले परिवारों को बिजली उपभोग करने के एवज़ में एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपभोक्ताओं द्वारा सितम्बर महीने में अदा किए जाने वाले बिल की रकम ज़ीरो होगी।

उन्होंने कहा कि इस लोक हितैषी पहल से राज्य भर के लगभग 51 लाख परिवारों को लाभ पहुँचेगा, क्योंकि उनको अपनी बिजली का प्रयोग करने के लिए कोई रकम अदा नहीं करनी पड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह कदम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है, जिनको अब तक हर महीने बिजली दरों के रूप में काफ़ी पैसा ख़र्च करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम जो वादा करते हैं, उस वादे को पूरा भी करते हैं। हमारी सरकार पंजाब के लोगों के साथ किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर इसकी पुरातन शान को बहाल करने के लिए बहुत अधिक प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने दोहराया कि राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

जेल के एक ही बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *