Punjab News: पंजाब पुलिस के 60 सब इंस्पैक्टर को प्रमोशन, बने इंस्पैक्टर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कामकाज को और सुचारू बनाने और सशस्त्र विंग की कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने आज आम्र्ड पुलिस कैडर के 60 सब-इंस्पेक्टरों की एक और टुकड़ी को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। 60 पुलिस कर्मचारियों की इस पदोन्नति के साथ पंजाब पुलिस के सभी आम्र्ड विंग्स में इंस्पेक्टर रैंक के लगभग सभी पद भर गए हैं।

यह पदोन्नतियां पंजाब पुलिस द्वारा 101 सब-इंस्पेक्टरों, जिनमें 95 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति देने से एक सप्ताह बाद की गई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे साथी कर्मचारियों को समय पद पदोन्नति देना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है, जिससे ना केवल फोर्स का मनोबल बढ़ेगा बल्कि पंजाब पुलिस के अलग-अलग विंग्स में सुपरवाइजऱ के स्तर पर स्टाफ की कमी भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल के साथ कटरीना कैफ का Happy Birth Day

उन्होंने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने के लिए भी प्रेरित किया। समय पर पदोन्नति को हरेक पुलिस अधिकारी का हक बताते हुए डीजीपी ने समूची पुलिस फोर्स को जल्द ही उनकी बनती पदोन्नतियाँ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हैड कॉन्स्टेबल, सहायक सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर समेत सुपरवाइजऱ के स्तर पर सभी खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।

छत पर रखी टंकी में पानी की बजाए निकलने लगी शराब, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *