UP NEWS: चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। UP NEWS, Police gave third degree to RSS worker: उत्तर प्रदेश में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ता को पुलिस थाने में थर्ड डिग्री देने और टार्चर करने को लेकर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बरेली में RSS के एक प्रचारक की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप था कि 8 पुलिसकर्मियों ने RSS प्रचारक आर्येंद्र कुमार को बुरी तरह पीटा और थर्ड डिग्री टॉर्चर भी किया। इसके बाद संघ कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिला। संघ की नाराजगी के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

सरकार की सख्ती के बाद SSP ने मामले की जांच की। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी सुनील अहलावत को लापरवाह मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में सुभाषनगर चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरोगा ने पीटा था

बदायूं मार्ग पर रहने वाले RSS मथुरा महानगर के प्रचारक आर्येंद्र कुमार कुछ दिन पहले बरेली अपने घर आए थे। उनकी मां की तबीयत खराब थी। वह गुरुवार शाम अस्पताल से लौट रहे थे। करगैना चौकी पर तैनात दरोगा अंकित कुमार की गाड़ी उनकी मोटरसाइकिल के पीछे थी।

आर्येंद्र उनके वाहन को आगे निकलने की जगह नहीं दे सके। इससे नाराज दरोगा ने मोटर साइकिल से आगे निकल कर उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने आर्येंद्र को पीट दिया। मामले में स्थानीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जब दखल दिया। उनके लोगों ने बदायूं रोड को बंद करवा दिया, उसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *