Illigal Colonies in Punjab: MTP आफिस में धूल फांकती रही अवैध कालोनियों की लिस्ट, कार्रवाई के आदेश के उलट अफसरों ने कटवाई अवैध कालोनियां, जालंधर-लुधियाना के अफसरों पर दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Illigal Colonies in Punjab: पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद नए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर (Inderbir Singh Nijjar) ने अवैध कालोनियों (Illegal Colonies) पर सख्ती का ऐलान किया है। हालांकि पिछले कई साल से अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी होते रहें, लेकिन नगर निगम के अधिकारी अपने स्तर पर सांठगांठ कर किसी भी अवैध कालोनी पर कार्रवाई नहीं की। जिससे एक्शन की बजाए अवैध कालोनियों की गिनती बढ़ती चली गई है। अब इन अधिकारियों के खिलाफ FIR की तैयारी की जा रही है।

अकेले जालंधर में 200 से ज्यादा अवैध कालोनियों की फाइल एमटीपी आफिस में पिछले दो साल से दबी है। इसके अलावा लुधियाना में 140 से ज्यादा अवैध कालोनियों पर अफसरों की मेहरबानी रही है। कुछ ऐसा ही हाल अमृतसर, बठिंडा और पटियाला जैसे बड़े शहरों का है, जहां अफसरों की मेहरबानी से अवैध कालोनियों का गिनती लगातार बढ़ती चली गई।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

जालंधर में 200 से ज्यादा ऐसी अवैध कालोनियां हैं, जिन पर कार्ऱवाई के लिए पिछली सरकार से ही निगम अफसरों को पत्र भेजा जा रहा है, लेकिन नगर निगम जालंधर के एसटीपी, एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर इस फाइल पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठ गए, नतीजन एक भी अवैध कालोनी पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई। सत्ता परिवर्तन के बाद भी इन अधिकारियों को कोई डर नहीं है।

इसी तरह लुधियाना में करीब 140 अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों पर मेहरबानी दिखाई गई है। सत्ता परिवर्तन और अधिकारियों के तबादले के बाद लुधियाना नगर निगम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) ने निगम के चारों जोन एटीपी को अवैध कालोनियां बनाने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *