Jalandhar News: जालंधर में पूर्व पार्षद की सड़क हादसे में मौत, MLA, मेयर और पार्षदों ने जताया शोक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बुरी खबर है। जालंधर के कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर का रविवार सुबह मुकेरियां के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद परिवार समेत वापस लौट रही थी। मुकेरिया के पास उनकी फार्च्यूनर गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें डीएमसी लुधियाना में रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुलदीप मिंटू परिवार के सदस्य के साथ दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। गुरविंदर कौर बस्ती इलाके से पार्षद रही हैं। वह न्यू विजय नगर में रहती थी।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

कुलदीप मिंटू राजनीति में करीब तीन दशक से सक्रिय हैं। वह यूथ कांग्रेस के प्रधान की रहे हैं। शहर के जाने-माने कारोबारी भूपेंद्र सिंह मक्कड़ से इनकी काफी करीबी रिश्तेदारी है। पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर के निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी गिनती में लोग उनके निवास पर पहुंच गए थे।

विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राज राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर और बड़ी गिनती में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….

https://youtu.be/NzgE1UeNpWc















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *