Lulu Mall Lucknow: मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर बढ़ा विवाद, DCP और SHO पर गिरी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। Lulu Mall Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल में नमाज पढ़ने से उपजे विवाद के बीच गोल्फ सिटी के एसएचओ को हटा कर पुलिस लाइन भेजा गया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अजय प्रताप सिंह को थाना प्रभारी के पद से हटा दिया है। शैलेंद्र गिरी को नया SHO बनाया गया है।

इसके अलावा डीसीपी साउथ जोन गोपाल चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें डीसीपी क्राइम भेजा गया है। अब सुभाष चंद्र शाक्य लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जोन के नए डीसीपी होंगे।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

लुलु मॉल के अंदर चल रहे लगातार विवाद और वायरल वीडियो के कारण पुलिस पर कार्रवाई की गई है। मॉल के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करने के वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है। कुछ युवकों ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो वायरल

दरअसल, लुलु मॉल में नमाज के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो सामने आया। लुलु मॉल के अंदर दो युवक जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। मौके पर मौजूद मॉल की सिक्योरिटी ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *