MP Municipal Election Result: नगर निगम चुनाव में BJP को लगा बड़ा झटका, AAP और कांग्रेस की बढ़त

Daily Samvad
2 Min Read

MP Municipal Election Result: मध्य प्रदेश में भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है।

मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर (Mayor) पद के चुनावों में दिलचस्प स्थिति बन गई है। भाजपा 6 और कांग्रेस 4 पर आगे चल रही है। सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यह सभी 11 महापौर सीटें भाजपा के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट
मध्य प्रदेश में 11 नगर निगमों की स्थिति
नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी स्थिति (कौन आगे-कौन पीछे)
  इंदौर  पुष्यमित्र भार्गव  संजय शुक्ला   भाजपा आगे
  भोपाल   मालती राय  विभा पटेल   भाजपा आगे
  ग्वालियर   सुमन शर्मा  शोभा सिकरवार   कांग्रेस आगे
  जबलपुर   डॉ. जितेंद्र जामदार   जगत बहादुर सिंह   कांग्रेस आगे
  खंडवा   अमृता यादव   आशा मिश्रा   भाजपा आगे
  बुरहानपुर   माधुरी पटेल   शहनाज अंसारी   कांग्रेस आगे
  छिंदवाड़ा   अनंत धुर्वे   विक्रम आहाके   भाजपा आगे
  उज्जैन   मुकेश टटवाल   महेश परमार   कांग्रेस आगे
  सिंगरौली   चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा   अरविंद चंदेल   आप आगे (रानी अग्रवाल)
  सतना   योगेश ताम्रकार   सिद्धार्थ कुशवाहा   भाजपा आगे
   सागर   संगीता तिवारी   निधि जैन   भाजपा आगे

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….

https://youtu.be/NzgE1UeNpWc




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *