Punjab News: CM मान ने मंत्रियों को सौंपी जिले की कमान, स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर को जालंधर की जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:  पंजाब में विकास कामों समेत आम लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नया आदेश निकाला है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी मंत्रियों को एक-एक जिला अलाट किया गया है। ये मंत्री इस जिले का सभी कामकाज देखेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर को जालंधर जिले की कमान सौंपी है। इसके अलावा लुधियाना जिले की कमान कैबिनेट मंत्री लालचंद के हाथ में दी गई है। अमृतसर औऱ तरनतारन जिले की कमान गुरमीत सिंह हेयर को सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को जिले अलाट किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंत्री इन जिलों के विकास कामों की निगरानी करेंगे और जन कल्याण और विकास प्रमुख सरकारी स्कीमों का लाभ सम्बन्धित लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मंत्री इन जिलों में विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों का तत्काल निपटारा किये जाना भी यकीनी बनाएंगे। भगवंत मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण और राज्य की तरक्की के लिए वचनबद्ध है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पटियाला जिले के इंचार्ज होंगे, उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अमृतसर और तरन तारन जिलों के इंचार्ज होंगे, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर बठिंडा और मानसा जिलों की निगरानी करेंगे जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह फिरोजपुर और मोगा जिलों के इंचार्ज होंगे।

लाल चंद लुधियाना जिले के इंचार्ज

इसी तरह उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सिविल सप्लायी मंत्री लाल चंद लुधियाना जिले के इंचार्ज, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के इंचार्ज होंगे जबकि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर जिले के इंचार्ज होंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजस्व मंत्री ब्रम शंकर रोपड़ और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिलों की निगरानी करेंगे, जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर जिले के इंचार्ज होंगे और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा फ़तेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब जिलों के इंचार्ज होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर जालंधर जिले के इंचार्ज होंगे और रक्षा सेवाएं मंत्री फौजा सिंह फरीदकोट और फाजिल्का जिलों के इंचार्ज होंगे। भगवंत मान ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा मलेरकोटला और बरनाला के इंचार्ज होंगे जबकि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शहीद भगत सिंह नगर जिले के इंचार्ज होंगे।

पढ़ें कौन मंत्री किस जिले में नियुक्त

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *