Punjab News: आप MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह के नाम पर WhatsApp कॉल कर मांगी 20,000 की रंगदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर उत्तर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह (Kunwar Vijay Pratap Singh) के नाम पर WhatsApp फोन कर हजारों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर के थाना सिविल लाइन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिला‌फ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने व्हाट्सएप मोबाइल के जरिए कई लोगों को फोन किया है। काल करने वाले ने नंबर के अकाउंट पर पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की फोटो भी लगा रखी है।

मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी

शिकायत के बाद इस मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा है कि आरोपियों का पता लगाकर जल्द काबू कर लिया जाएगा। मजीठा रोड निवासी अंशुमन खन्ना ने सिविल लाइन थाने की पुलिस को बताया कि वह ग्रीन एवेन्यू स्थित आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के कार्यालय में कामकाज देखते हैं।

कुछ दिन पहले सिमरप्रीत सिंह नाम के युवक ने उन्हें फोन करके बताया कि एक वाट्सअप नंबर से पूर्व आईजी व आप के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह की फोटो लगाकर उससे 20 हजार रुपये मांगे हैं। काल व मैसेज भेजने वाले ने उसे बताया था कि वह कई लोगों से पैसे वसूल भी चुका है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 33 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

इस बारे में जब विधायक को पता चला तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर केस दर्ज करने की मांग की थी। जिस मोबाइल नंबर से लोगों को काल कर पैसों की मांग की जा रही है, वह सेवा में नहीं है। जबकि ट्रू कालर पर यह सुरेश पंसारी नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामला आप विधायक के साथ जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से इसकी जांच में जुट गई है।

ये छोटी डिवाइस रखेगी आपको COOL, कीमत है काफी कम



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *