Punjab News: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। करप्शन के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhusan Ashu) की याचिका पर हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 25 जुलाई के लिए नोटिस जारी कर जांच की स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश किए जाने के आदेश दिए हैं।

यह आदेश सोमवार को जस्टिस राजमोहन सिंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। आशु ने अपनी गिरफ्तारी की संभावना के चलते अग्रिम जमानत की मांग की है। याचिका में गिरफ्तारी से पहले सात दिन पूर्व नोटिस देने की भी मांग की है। आशु पर दो हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में कथित घोटाला करने के आरोप लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर का Eurocan Global का संचालक निकला ठग, पुलिस ने किया काबू

एक ठेकेदार यूनियन के आरोप के बाद राज्य विजिलेंस ने इसकी जांच एसएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। कहा जा रहा है कि जांच अगर सही पाई जाती है तो आशु को विजिलेंस गिरफ्तार भी कर सकती है। हालांकि आशु ने दायर याचिका में अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्रियों को साजिश के तहत भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

भारत भूषण आशु ने याचिका में कहा है कि 2018 -2019 में उनके खाद्य और आपूर्ति मंत्री रहते पंजाब फूड ग्रेन्स ट्रांसपोर्टेशन पालिसी लाई गई थी, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें ई-टेंडर के जरिये ही टेंडर मांगे गए थे,ऐसे में इसमें उनका कोई दोष नहीं है।

‘ममता’ का सपना, 90 दिन में टूटा, ये कहानी बिलकुल FILMY है



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *