Jalandhar News: जालंधर सिविल अस्पताल में अचानक भारी संख्या में पहुंची पुलिस, डाग स्क्वायड से इमरजैंसी वार्ड की चैकिंग, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में आज अचानक भारी संख्या में पुलिस और डाग स्कावयड पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों को सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया जा सकता है, इससे पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

सूबे में लगातार गैंगवार को देखते हुए जालंधर पुलिस अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि आज लारैंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। इसी के मद्देनजर आज पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। अदालत में गैंगस्टरों को पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उनके मेडिकल की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

बुधवार को कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात करने के अलावा सिविल अस्पताल में भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से अस्पताल परिसर में आधुनिक उपकरणों के साथ चेकिंग की गई। टीम ने अस्पताल की पार्किंग के अलावा इमरजेंसी वार्ड तथा डाक्टरों के कमरों में भी डाग स्क्वायड तथा खोजी उपकरणों के साथ जांच पड़ताल की।

पुलिस ने आज डाक्टरों व स्टाफ के कमरों के साथ इमरजेंसी वार्ड की चेकिंग की गई। वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड उपकरण तथा अन्य सामान की डाग स्क्वायड दस्ते ने गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस की ओर से मौके पर तैनात डाक्टरों व स्टाफ को किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रवेश न करने तथा किसी का समान न रखने की हिदायत जारी की।

जालंधर में SHO के सामने MLA को धमकी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *