Jalandhar News: स्थानीय निकाय मंत्री के आने की सूचना से निगम मुख्यालय में हड़कंप, न्यू डिफेंस कालोनी फेज-1, पार्ट-3 ओल्ड फगवाड़ा रोड परागपुर समेत 17 अवैध कालोनियों की रिपोर्ट तलब, भिंदर एंक्लेव पर दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के दौरा से नगर निगम जालंधर में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे ज्यादा बेचैनी नगर निगम के बिल्डिंग और बीएंड आर ब्रांच में है। क्योंकि सबसे ज्यादा शिकायतें बिल्डिंग ब्रांच और बीएंडआर ब्रांच की है। इन दोनों ब्रांचों में जबरदस्त रिश्वतखोरी चल रही है।

नगर निगम के अधिकारियों ने करोड़ों रुपए लेकर पिछले चार साल से अवैध कालोनियों पर कार्रवाई वाली फाइल ही दबाए रखी। सत्ता परिवर्तन के बाद फाइल दबाने वाले अधिकारियों का तबादला हो गया, अब नए अधिकारी आए हैं। ऐसे में इन अवैध कालोनियों की फाइलें फिर से ढूंढी जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें एसटीपी, एमटीपी, एमटीपी औऱ इंस्पैक्टर पर गाज गिर सकती है।

न्यू डिफेंस कालोनी फेज-1 अवैध, FIR दर्ज होगी

डेली संवाद के पास जिन कालोनियों के नाम हैं, उनमें न्यू डिफेंस कालोनी फेज-1, पार्ट-3 ओल्ड फगवाड़ा रोड परागपुर का नाम भी शामिल है। ये कालोनी पूरी तरह से अवैध है। इस पर तत्कालीन एसटीपी, एमटीपी, एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टर की पूरी मेहरबानी रही, जिससे उक्त कालोनी के कालोनाइजर ने सरकार के आंखों में धूल झोंकी और लोगों को भी मूर्ख बनाया।

न्यू डिफेंस कालोनी फेज-1, पार्ट-3 ओल्ड फगवाड़ा रोड परागपुर कालोनी पूरी तरह से अवैध है। इस कालोनी के कालोनाइजर के खिलाख एफआईआर दर्ज करने के साथ साथ प्लाट खरीदने वाले पर भी कार्ऱवाई हो सकती है। इसके साथ ही इसी रोड पर जीजीबी रायल एंक्लेव भी अवैध है। इन कालोनियों पर कार्ऱवाई न करना सीधे तौर पर करप्शन की बू आ रही है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

आज स्थानीय निकाय मंत्री के नगर निगम दफ्तर आने की सूचना से मौजूदा एसटीपी मोनिका आंनद इन अवैध कालोनियों की लिस्ट ढूंढ रही है। उन्होंने बिल्डिंग ब्रांच के बचे हुए अफसरों से इन कालोनियों की तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इन कालोनियों में कई दिग्गज बिजनेसमैन का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने निगम अधिकारियों की सांठगांठ से सरकार को चूना लगाया है।

जालंधर में SHO के सामने MLA को धमकी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *