Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
1 Min Read

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पेट दर्द की शिकायत के बाद कल रात सीएम को अस्पताल लाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बताया जाता है कि उनकी तबीयत दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं नदी का पानी पीने के कारण हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान से अस्‍पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। भगवंत मान को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर, पत्रकार को भी लगी गोली

आपको बता दें कि मान ने इसी महीने सात जुलाई को गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। साथ ही इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम बनाया था। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।

जालंधर में SHO के सामने MLA को धमकी, देखें

https://youtu.be/XCoTxDVNuR4




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar