Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर किया जमकर हंगामा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पूछताछ की, जिसके विरोध में पार्टी ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना दिया।

डीसी दफ्तर के सामने हुए प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी सरकारी एजेंसियों का अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को इन एजेंसियों की जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर, पत्रकार को भी लगी गोली

जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर देहाती के प्रधान दर्शन सिंह, शहरी इकाई के कार्यकारी प्रधान निर्मल सिंह निम्मा व हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

बता दें कि, लंबे समय के बाद कांग्रेस के धरने में इतनी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। साथ ही विधायक अवतार सिंह जूनियर हेनरी, सुखविंदर सिंह कोटली, परगट सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, चौधरी सुरेंद्र सिंह समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

जालंधर में जलभराव के कारण लोगों ने किया प्रदर्शन

https://www.youtube.com/watch?v=rCKUzXfJjRU&t=15s















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *