Aamarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास फिर फटा बादल, 4 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में लगी टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Amarnath Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर। Aamarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ गुफा के पास फिर से बादल फटा है। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास से करीब 4,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। यह घटना क्षेत्र में बादल फटने से 15 लोगों के मारे जाने के दो हफ्ते बाद हुई है। बचाव दल तैनात किए गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास के पहाड़ों में कल दोपहर भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। बता दें कि भगवान शिव के 3,880 मीटर ऊंचे इस मंदिर के लिए अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल के जुड़वां मार्गों से होती है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारानामा उजागर

43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को तीन साल के अंतराल के बाद शुरू हुई थी। 2019 में, संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के केंद्र के फैसले से पहले यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। इसके बाद तीर्थयात्रा 2020 और 2021 में कोविड महामारी के कारण नहीं हुई थी।

सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले दिनों अचानक आई बाढ़ के कारण 15 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई लेकिन किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था, ‘‘जुलाई में पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान अचानक आई बाढ़ के कारण कितने तीर्थयात्रियों ने अपनी जान गंवाई।’

अमृतसर का ड्रामेबाज रिक्शा वाला, VIDEO देखेंगे तो हो जाएंगे हैरान



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *