Amolak Singh Gakhal: गाखल ब्रदर्स के अमोलक सिंह गाखल के सौजन्य से जालंधर में कई जगहों पर लगाए गए लंगर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Amolak Singh Gakhal: श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज के 401वें प्रकाश वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध समाजसेवी, अमेरिकी ट्रांसपोर्टर, होटल व्यवसायी एवं खेल प्रमोटर गाखल ग्रुप (अमेरिका) के अमोलक सिंह गाखल के सौजन्य से जालंधर में कई जगहों पर लंगर लगाया गया।

अमेरिका में गाखल ब्रदर्स के नाम से फेमस गाखल ग्रुप के चेयरमैन तथा एनआरआई अमोलक सिंह गाखल ने समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। चाहे जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली और उभरते हॉकी खिलाड़ियों को प्रमोट करने की बात हो या फिर आम लोगों की सेवा करना, गाखल ब्रदर्स हमेशा सबसे आगे रहते हैं।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज के 401वें प्रकाश वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अमोलक गाखल के सौजन्य से जालंधर शहर और देहात इलाके के कई गुरुद्वारा साहिब में लंगर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अमोलक गाखल के एक संदेश में कहा गया है कि भले ही वे अभी अमेरिका में है, लेकिन उनका दिल हमेशा अपने गांव, शहर और मुल्क के लिए धड़कता है।

CT INSTITUTE में बदसलूकी, सिख छात्रों के कड़े उतरवाए गए



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *