पुस्तक ‘115 दिन की तीरथ यात्रा’ किताब का पोस्टर जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून
एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल को संजोए हुए पुस्तक का पोस्टर रिलीज किया गया। पुस्तक के कवर को नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बिनेश त्यागी, कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कुबेर दत्त व जिला पंचायत सदस्य डॉ विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से जारी किया।

पुस्तक “115 दिन की तीरथ यात्रा ” के लेखक ओमकार ने बताया कि तीरथ के शपथ ग्रहण से लेकर इस्तीफा तक के 115 दिन के संक्षिप्त कार्यकाल को लड़ी के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस पुस्तक को हिंदी के मुख्य प्रकाशक प्रभात पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है। और जल्द ही पुस्तक पाठकों तक पहुंचेगी।

बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित

अपनी इस आगामी किताब के बारे में और जानकारी देते हुए ओमकार ने बताया कि तीरथ सिंह रावत तथा त्रिवेंद्र सिंह रावत के जाने के कारण, तीरथ द्वारा दिए गए विवादित बयानों, कुंभ का आयोजन तथा कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप में तीरथ सिंह सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में विस्तार से लिखा गया है।

इस अवसर पर बिनेश त्यागी ने कहा कि आज के मोबाइल युग में बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। इसी प्रकार चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता कुबेर दत्त के अनुसार किताबे समाज को सही दिशा देने का भागीरथ प्रयास होती है और आज के समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।

ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराएगी

डॉ विपिन ने लेखक ओमकार को बधाई देते हुए कहा कि ओमकार जो पेशे से पत्रकार रहे हैं और जिन्होंने मुख्यमंत्री रावत के कार्यकाल को बहुत नजदीक से देखा है, निश्चित रूप से एक ऐसी किताब के रूप में इस यात्रा को लेकर आएंगे जो आने वाले दिनों में राजनीतिक व्यक्तियों के अलावा छात्रों के लिए भी ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह ,भाजपा नेता तरुण आदि ने सहभागिता की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *