पंजाब: सांसद परनीत कौर ज्वाइन करेंगी BJP, कैप्टन की PLC का भाजपा में होगा विलय

Daily Samvad
2 Min Read
Former Chief Minister Captain Amarinder Singh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होगा। यह विलय इसी जुलाई महीने में होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी विदेश में रीढ़ की हड्‌डी की सर्जरी करवाने गए हैं। वह अगले हफ्ते तक भारत वापस लौट सकते हैं। उनके वापस लौटने के बाद इस बारे में प्रक्रिया शुरू होगी।

इस विलय के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। खासकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा पंजाब की 13 सीटों पर भी फोकस कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अलग पार्टी बनाई थी। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के नाम से उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें भाजपा के साथ उनका गठबंधन रहा। हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पार्टी कैंडिडेट्स के साथ वह खुद भी पटियाला सीट हार गए।

कैप्टन के साथ ज्यादातर कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए

कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी तादाद में कांग्रेसियों के उनके साथ आने की उम्मीद थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस MLA रहे फतेहजंग बाजवा और राणा गुरमीत सोढ़ी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव के बाद दिग्गज सुनील जाखड़ भी भाजपा में चले गए।

इसके बाद पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरप्रीत कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका और बलबीर सिद्धू ने भी भाजपा जॉइन कर ली। ज्यादातर कांग्रेसी कैप्टन के करीबी रहे। कैप्टन की पार्टी के विलय के साथ उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर की भी भाजपा में एंट्री हो सकती है। हालांकि इस बारे में कैप्टन की भाजपा से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *