Maharashtra Politics: मुंबई में शिवसेना का दफ्तर सील, BJP के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद मुंबई से बड़ी खबर है। मुंबई स्थित शिवसेना (Shivsena) का दफ्तर सील हो गया है। अभी ये पता नहीं चल सका है कि दफ्तर शिवसेना के किस गुट की शिकायत पर सील किया गया है। फिलहाल दफ्तर के सील होने के बाद शिवसेना वर्करों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

दूसरी तरफ आज महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा का नया स्पीकर चुनने के लिए वोटिंग हुई। स्पीकर चुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। उद्धव सरकार को गिराने के बाद एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में पहला शक्ति परीक्षण जीत लिया है।

भाजपा को 164 से ज्यादा वोट मिले

भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा में नए स्पीकर नियुक्त हुए हैं। भाजपा को 164 से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि शिवसेना के राजन साल्वी को 107 वोट मिले हैं। विपक्ष की मांग पर डिप्टी स्पीकर ने विधायकों की गिनती शुरू कराई थी। विधानसभा में 287 विधायक हैं और जीत के लिए 144 का मैजिक फिगर चाहिए था।

हालांकि, वोटिंग में सिर्फ 273 विधायकों ने भाग लिया। सपा और एआईएमआईएम के दो-दो विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।  AIMIM विधायकों ने किसी के भी पक्ष में मतदान नहीं किया। स्पीकर चुनाव में वोटिंग से समाजवादी पार्टी ने किनारा कर लिया। सपा के दो विधायकों ने किसी को वोट नहीं दिया।

शिवसेना पर एकनाथ शिंदे गुट ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया

वहीं, खबर है कि शिवसेना पर एकनाथ शिंदे गुट ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। इस बीच आज जब महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है तो यहां मौजूद शिवसेना के दफ्तर को भी सील कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये दफ्तर सील किस गुट के कहने पर किया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि शिवसेना विधानमंडल दल की तरफ से दफ्तर सील कराया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *