Sikh in Canada: कनाडा में दाढ़ी रखने वाले 100 से ज्यादा सिखों की नौकरी छिनी, सिख संगठनों में भारी रोष

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Sikh in Canada : कनाडा से बड़ी खबर है। टोरंटो सिटी प्रशासन ने 100 से ज्यादा सिक्युरिटी गार्ड को दाढ़ी के कारण नौकरी से हटा दिया है। इसके बाद सिख संगठनों में भारी गुस्सा है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा गार्ड के लिए N95 मास्क लाज़िमी है और सिखों की दाढ़ी होने के कारण वह इसे सही ढंग से पहन नहीं पाते।

इसलिए इसी पूरी फिटिंग के लिए क्लीन शेव गार्ड की ज़रूरत है। फिट टेस्ट के समय चेहरे पर दाढ़ी रखने की इजाज़त नहीं है। वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा (WSO) ने नौकरी से निकाले गए सिख सुरक्षा गार्डों की तुरंत बहाली की मांग की है। सिटी ऑफ टोरंटो ने हाल ही में शहर की साइट्स पर सुरक्षा गार्डों के लिए ‘क्लीन शेव’ भर्ती शुरू की है। इसके परिणामस्वरूप सिख सुरक्षा गार्डों को नौकरी से निकाला गया है।

यह भी पढ़ो: शीतल अंगुराल एक्शन में, इंस्पैक्टर और ATP की लगाई क्लास

WSO के प्रधान तेजिंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि यह बिल्कुल ठीक नहीं है कि महामारी के दौरान क्लीन शेव ना होने के कारण सिख सुरक्षा गार्डों को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है और दुबारा भर्ती की जा रही है। शहर के मेयर का भी कहना है कि सिख सुरक्षा गार्डों के लिए कोई हल ढूंढा जाए। जो सिख गार्ड हटाए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ो: जालंधर नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

पंजाब के कैबनिट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट कर इस नियम को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि दाढ़ी और मूंछ सिख की शान और पहचान हैं। सिटी प्रशासन को इस नियम को तुरंत इसे रद करना चाहिए। इससे सिख जगत में गुस्से की लहर है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *