Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन कब है? रक्षा बंधन की तारीख पर क्यों है कंफ्यूजन, 11 या 12 अगस्त को कब बांधे राखी, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read

जालंधर। Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार कब है? इसे लेकर लोगों में इस बार बड़ा कंफ्यूजन है। रक्षा बंधन की सही तारीख और मुहूर्त को लेकर अभी भी लोग कंफ्यूज हैं। कुछ लोग 11 अगस्त को राखी बांधने की योजना बना रखे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि 11 अगस्त को भद्रा का साया रहेगा, इसलिए वे 12 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे।

इस बार रक्षा बंधन की सही तिथि को लेकर पेंच फंसने का कारण यह है कि पूर्णिमा तिथि 11 और 12 अगस्त दोनों दिन है। ऐसे में पंडितों और पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि कि 11 या 12 अगस्त किस तारीख को राखी बांधना ज्यादा अच्छा और मंगलकारी रहेगा। नीचे पढ़ें कि क्या कहते हैं पंडित।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय के मुताबिक ये अमूमन सभी जानते हैं कि रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि में ही मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 37 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोगों में पूर्णिमा तिथि को लोगों में मतभेद है।

दरअसल पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को देर से शुरू हो रही है। जबकि 12 को पूर्णिमा उदया तिथि में है, इसलिए रक्षा बंधन 12 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं कुछ धर्म शास्त्र के जानकारों का कहना है कि पूर्णिमा तिथि पर रात्रिकालीन चंद्रमा होना चाहिए। ऐसे में 11 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 37 मिनट ले लग जाएगी। पूर्णमासी जिस दिन लगेगी, उसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। यानी 11 अगस्त की पूर्णिमा तिथि में रक्षा बंधन मनाना ज्यादा अच्छा और शास्त्र सम्मत रहेगा।

भद्रा पर पंडितों का क्या है कथन

रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल को विशेष महत्व दिया जाता है। भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना गया है। 11 अगस्त को भद्रा काल के संशय को लेकर पंडितों का कहना है कि जब भद्रा का वास पाताल लोक में होता है तब राखी बांधी जा सकती है। 11 अगस्त को भद्रा का वास पाताल लोक में है। ऐसे में 11 अगस्त, 2022 को राखी बांधना शुभ रहेगा।

11 अगस्त को इस समय तक बांध सकते हैं राखी

इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पूरे दिन है। ऐसे में 11 अगस्त को सुबह 10.37 के बाद रखा बंधन मना सकते हैं।

रक्षा बंधन कब है? 11 को या फिर 12 अगस्त को बांधी जाएगी राखी, देखें VIDEO

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *