Deepak Jalandhari: जालंधर के साहित्यकार व इतिहासकार दीपक जालंधर का निधन, संस्कार आज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Deepak Jalandhari: जालंधर के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा इतिहासकार दीपक जालंधरी का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से साहित्य जगत के साथ-साथ धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं में शोक की लहर है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के करीबी रहे तथा साहित्य जगत से लंबे समय से जुड़े रहे दीपक जालंधरी ने जालंधर की नहीं बल्कि देश के इतिहास पर भी कई किताबें लिखी। दीपक जालंधरी का दर्द उनकी किताबों में झलकता है। कई बार दीपक जालंधरी ने व्यंगात्मक तरीके से सरकार से जालंधर तथा पंजाब के विकास को लेकर आवाज भी बुलंद की।

शहर में होने वाले विभिन्न धार्मिक सामाजिक तथा साहित्य आयोजनों में दीपक जालंधरी की भूमिका सदैव सशक्त रही। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशानघाट में आज शाम 4 बजे किया जाएगा। दीपक जालंधरी के निधन पर विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल के अध्यक्ष यादव खोसला सहित कई गणमान्य ने शोक व्यक्त किया।

JEE Advanced Exam में गड़बड़ी, छात्रा की जगह किसी दूसरे को दिलाया गया पेपर

https://youtu.be/yhvyFnZDuo4




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *