Anmol Gagan Bungalow Renovation: पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान की वायरल चिट्ठी का सच आया सामने, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Anmol Gagan Bungalow Renovation : पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के सरकारी आवास की रेनोवेशन का मुद्दा थमने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। विपक्षी लगातार इसे भुना रहे हैं कि मंत्री ने 2 से 3 करोड़ के काम बता दिए। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मेरी पर्यटन मंत्री से बात हो चुकी है। उन्होंने ऐसी कोई चिट्‌ठी नहीं भेजी।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (बादल), कांग्रेस और भाजपा के IT सेल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस चिट्‌ठी को झूठा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस वाले खुद बनाकर इसका प्रचार कर रहे।

ये लिखा है चिट्‌ठी में

मंत्री अनमोल गगन मान के नाम से एक चिट्‌ठी वायरल हुई थी। जिसमें मंत्री के साइन होने का दावा किया गया। इसमें लिखा था कि सरकारी आवास में स्वीमिंग पूल बनाया जाए। हर कमरे में 65 इंच की LED लगाई जाए। कांग्रेस ने यह लिस्ट शेयर करते हुए कहा था कि मंत्री ने उन्हें अलॉट हुए 39 चंडीगढ़ में सरकारी घर नंबर 953 में 34 काम बताएं हैं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

कांग्रेस ने तंज कसा था कि जो आम आदमी पार्टी वाले कहते थे कि लोगों का पैसा लोगों पर खर्च करेंगे। कोई सरकारी घर नहीं लेंगे, वह तो अब लोगों का पैसा अपने घर को आलीशान बंगला बनाने पर खर्च कर रहे हैं। बदलाव जोरों पर है।

र्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के नाम से यह चिट्‌ठी वायरल की जा रही थी। जिसमें उन्हें मिले सरकारी आवास में 34 काम बताए गए

सरकार को बदनाम कर रहे : चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि यह झूठी चिट्‌ठी है। ऐसी कोई लिस्ट अनमोल गगन मान ने विभाग को नहीं भेजी। रूटीन के काम हो रहे हैं। जानबूझकर सरकार को बदनाम किया जा रहा है। अकाली दल और कांग्रेस झूठ बोलने की आदी है। भाजपा के IT विंग भी झूठ को पेश करते रहते हैं। इस संबंध में कार्रवाई करवाना पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान का अधिकार क्षेत्र है।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *