Punjab News: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, सरकारी हाई स्कूल देसूमाजरा को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित करेगी सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की खरड़ तहसील में पड़ते सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जायेगा। उक्त प्रगटावा पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ किया। बैंस ने बताया कि देसूमाजरा में स्थित सरकारी हाई स्कूल सम्बन्धी उनको कुछ शिकायतें मिली थीं, जिनकी सही जानकारी हासिल करने के लिए आज उनकी तरफ से स्कूल का दौरा किया गया।

उन्होंने बताया कि इस स्कूल में करीब 1000 विद्यार्थी प्राइमरी और हाई विंग में शिक्षा हासिल कर रहे हैं और बीते कई सालों से बरसात के मौसम में इस स्कूल में पानी भर जाता है, जिस कारण विद्यार्थियों और अध्यापकों को अनेकों कठिनाईयां पेश आती हैं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूल में फर्नीचर की कमी और आसपास की सफ़ाई का सही प्रबंध नहीं है, जिसको बहुत जल्द दरुसत किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल के अध्यापकों की तरफ से बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है और पिछली सरकारों की कमियों की सज़ा हमारे विद्यार्थी और अध्यापक भुगत रहे हैं।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *