Drug Peddler Arrested: मशहूर सिंगर 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Drug Peddler Arrested: पश्चिम जिले के नारकोटिक्स दस्ते की टीम ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। आरोपी एक भोजपुरी सिंगर है और 100 से ज्यादा गाने गा चुका है। पुलिस ने एनसी एनडीपीएस एक्ट के तहत इंद्रपुरी थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पता लगाया जा रहा है कि वो गांजा कहां से लाया था और इसे किसे बेचने जा रहा था। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी घनश्याम बंसल के मुताबिक 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को एक विशेष सूचना मिली थी कि एक ड्रग पेडलर विनय शर्मा टोडापुर गांव, इंद्रपुरी में किसी से मिलने आएगा।

इसे भी पढ़ें: ATP से इंस्पैक्टर बनाए गए राजिंदर शर्मा पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

टीम ने टोडापुर के पास जाल बिछाया और लगभग 10:30 बजे एक शख्स को देखा गया, जिसकी पहचान मुखबिर ने विनय के रूप में की। टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसकी पूरी पहचान 31 साल के विनय शर्मा के रूप में हुई, जो बिहार के सीवान का रहने वाला है। उसके पास से 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक विनय एक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक है, जिसने 100 से ज्यादा गाने गाए हैं।

पुलिस मेस में मिल रहे खाने की क्वालिटी दिखा फूट-फूटकर रो पड़ा सिपाही

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *