Jalandhar News: जालंधर के कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज, NRI की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस केपूर्व विधायक राजिंदर बेरी के करीबी पार्षद और कांग्रेसी नेता मनदीप जस्सल ने खिलाफ एनआरआई के खाली प्लाट पर कब्जा करने को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मनदीप जस्सल, अपने दोस्त आशू और जसवंत सिंह के साथ मिलकर काकी पिंड में एनआरआई के प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक काकी पिंड रामामंडी के हरदीप सिंह ने शिकायत दी है कि कांग्रेसी कौंसलर मनदीप जस्सल, आशू और जसवंत सिंह ने खाली प्लाट पर कब्जा कर लिया। इस प्लाट का वे देखरेख करते हैं, प्लाट उनके करीबी एनआरआई का है। शनिवार रात को मनदीप सिंह जस्सल, आशू और जसवंत ने डिच मशीन लाकर प्लाट पर कब्जा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

इस दौरान वहां मौके पर हरदीप सिंह पूर्व पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू समेत अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद शिकायत पुलिस थाने में की गई। रात में पुलिस ने काम रुकवा दिया और गिरफ्तारी के लिए मनदीप जस्सल और आरोपियों के घर दशित दी। पुलिस के मुताबिक मनदीप सिंह जस्सल औऱ अन्य आरोपी घर से फरार हैं।

पढ़ें एफआईआर

जालंधर का रिएल हीरो, MLA रमन अरोड़ा ने करप्शन पर किया वार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *