Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल, वित्त वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद। Direct Tax Collection: रविवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Tax – CBDT) ने जानकारी दी है कि इस वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 7,00,669 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना की 23 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान समान अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5,68,147 करोड़ रुपये था। कुल एकत्रित हुए शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 3,68,484 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट टैक्स से आए हैं जबकि बाकी के 3,30,490 करोड़ रुपये पर्सनल इनकम टैक्स के जरिए आए हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

देश में लगातार बढ़ रहा प्रत्यक्ष कर संग्रह इस बात को जाहिर करता है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है। साथ ही कर व्यवस्था को आसान बनाने के कारण देश में कर संग्रह में लगातार इजाफा हो रहा है।

इसके साथ ही पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश में कुछ प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड लौटने से पहले) बढ़कर 8,36,225 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 में समान अवधि में 6,42,287 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था। देश के कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह में कॉरपोरेट टैक्स की हिस्सेदारी 4,36,020 करोड़ और पर्सनल इनकम टैक्स की हिस्सेदारी 3,98,440 करोड़ रुपये है।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *