Punjab News: देर रात अटारी बॉर्डर पर दो बार आया पाकिस्तान से ड्रोन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: एक बार फिर अमृतसर में अटारी बॉर्डर के समीप पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली है। रात के समय दो बार ड्रोन ने भारतीय सरहद पार करने की कोशिश लेकिन दोनों ही बार BSF के जवानों ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। सुबह होती ही BSF और पुलिस के जवानों ने सरहद पर सर्च अभियान शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात को अटारी बॉर्डर के पास BOP राजाताल में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। यह मूवमेंट रात 12 बजे के करीब हुई, लेकिन BSF के जवानों ने उसे खदेड़ दिया। पहली मूवमेंट रात के करीब 12 बजे को हुई। इस दौरान BSF के जवानों ने तकरीबन 10 राउंड फायर किए। इसके बाद कुछ ही मिनटों में ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई।

इसके बाद लगभग आधे घंटे में दोबारा से BOP राजाताल पर ही ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। दोबारा BSF के जवानों ने फायरिंग की। इस बार भी 8 से 10 राउंड फायर किए गए। जिसके बाद BSF के जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी।सुबह होते ही BSF ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी। जिसके बाद पंजाब पुलिस और BSF के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग तीन घंटे यह सर्च ऑपरेशन चला,जिसके बाद दोनों टीमों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

तस्करी की घटनाएं भी सामने आयी

बॉर्डर पर बीते कुछ दिनों से ड्रोन की मूवमेंट बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही तस्करी की घटनाएं भी देखने को मिली हैं। गुरुवार ही अबोहर सेक्टर में 1.8 किग्रा हेरोइन मिली थी। जिसे ट्रेक्टर में छिपाकर लाया जा रहा था। 6-7 सितंबर की दरमियानी रात को अबोहर सेक्टर में ही 6.370 किग्रा हेरोइन और एक पैकेट अफीम जब्त की गई थी। 6 अक्टूबर को अमृतसर सेक्टर से ही 3.630 किग्रा हेरोइन जब्त हुई थी।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *