Punjab News: पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार उठाएगी कदम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शुक्रवार को पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर संदेश दिया कि भगवंत मान सरकार कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों की पूरी मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

धान की पराली और अवशेष को संभालने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ असली किसानों को मिलना सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाजारी को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों पर ही यह बैठक बुलाई गई है। सरकार द्वारा अब नए पारदर्शी मापदंड तय किए गए हैं। जिससे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ सीधा किसानों को ही दिया जाएगा।

पहले भी हो चुका है 150 रुपए का घोटाला

उन्होंने कहा की पहले भी सरकारों की लापरवाही के कारण कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ बहुत से किसानों को नहीं मिला पाया है। जिसके कारण 150 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इसलिए उन्होंने अपील की कि कृषि यंत्र बनाने और उन्हें किसानों को मुहैया करवाते समय सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों का पालन किया जाए। जिससे सरकार को सब्सिडी देने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले गड़बड़ियां की हैं, चाहे वह मशीन बनाने वाले हों, डीलर वाले हों, कृषि विभाग के अधिकारी हों या फिर किसान हों, उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। और कृषि यंत्र बनाने वालों से अपील की कि भविष्य में ऐसी किसी भी ऐसी गड़बड़ी की दोबारा कोशिश ना की जाए, क्योंकि अब सरकार भगवंत मान सरकार की है और अब किसी भी घपलेबाज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *