Politics: BJP का AAP पर हमला, हमारे पास है शराब घोटाले के सारे सबूत- गौरव भाटिया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद। Politics: आप आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे को तंज तो कसते रहते है अब भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कट्टर बेईमान’ का ख़िताब देते हुए उन पर आरोप लगाया कि उनके भ्रष्टाचार के एक के बाद एक, प्रमाण सहित खुलासे हो रहे हैं, उससे केजरीवाल जनता के बीच जाने लायक नहीं बचेंगे।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक प्रैस कॉन्प्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू कर दिया है और उन्हें अब जनता के सवालों से बचने का मौका नहीं देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक स्टिंग ऑपरेशन से स्पष्ट हो चुका है कि केजरीवाल किस तरह से वसूली करते हैं। काला धन किस तरह अर्जित करते हैं और किस तरह जनता को लूटा जा रहा है । उन्होंने एल7 ज़ोन 9 के ठेकेदार करमजीत सिंह लांबा के साथ केजरीवाल की कई तस्वीरों को साझा किया और कहा कि ये दोनों दो जिस्म एक जान हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

उनका कहना है कि आबकारी नीति में बढ़े कमीशन से काला धन केजरीवाल की तिजोरी में जा रहा है। केजरीवाल जब कोई बयान देते हैं तो उसके न तोह कोई सिर होता है न पैर। लेकिन भाजपा जब कोई बात जनता के सामने रखती है तो वह प्रमाण के साथ रखती है। जिससे केजरीवाल की बोलती बंद हो जाती है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि अभी जो खुलासा है उससे यह तो स्पष्ट हो चुका है कि शराब नीति क्यों बनाई गई? क्योंकि जो कमीशन बढ़ाया गया था उसका आधा हिस्सा केजरीवाल को मिला है। जिससे वह चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल जाते तो चाटर्र प्लेन से चुनाव में फिर नीचे उतकर बैठ जाते हैं ऑटो में और जनता को दिखाते हैं कि वह ऑटो में सफर करते हैं। ये सिर्फ एक नौटंकी है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *