Stock Market: स्टॉक मार्केट में गिरावट, निवेशकों को हो रहा बड़ा नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद। Stock Market: फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा किए जाने के साथ महंगाई को काबू करने के लिए दिखाए गए आक्रामक रुख की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी टूट देखने को मिली है। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक फीसदी से ज्यादा टूट देखने को मिली। किसके कारण बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैप के घटकर 278.79 लाख करोड़ रुपये पर आ जाने से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

मार्केट को ये उम्मीद नहीं थी कि महंगाई को काबू करने को लेकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेंट्रल बैंक के गवर्नर जेरोम पॉवेल का रुख इतना अधिक कड़ा रहेगा। उनकी कॉमेंट्री से ये स्पष्ट हो जाता है कि फेड रिजर्व अगली बैठक में भी ब्याज दरों में निश्चित रूप से 75 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि करेगा।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया फिसलकर पहली बार 81 रुपये के पार पहुंच गया है। इसने शुक्रवार को 81.23 के रिकॉर्ड लो को छू लिया। इससे भारतीय इक्विटी मार्केट पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिल रहा है।. रुपये के मूल्य में गिरावट की वजह से FIIs भारतीय मार्केट में निवेश से बच रहे हैं।

बेंचमार्क 10-ईयर यूएस ट्रेजरी यील्ड उछाल के साथ 3.7180 फीसदी पर पहुंच गया। यह 2011 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही डाउ जोन्स (Dow Jones) एक दिन में 0.4 फीसदी तक गिर गया। वहीं, Nasdaq 1.4 फीसदी तक लुढ़क गया।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *