Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर, फैक्ट्री के पास ब्लास्ट, एक की मौत और 3 घायल

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर है। होशियारपुर-जालंधर रोड स्थित फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जानकारी के अनुसार, जालंधर रोड पर स्थित जेके एंटरप्राइजेज में सुबह काम करते हुए आक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिस कारण मौके पर मौजूद एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगतराम निवासी उत्तराखंड हाल निवासी गिग्नो वाल रोड, होशियारपुर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वहीं इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नसराला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमाका इतना जबरदस्त था की मृतक के शरीर के परखच्चे उड़ गए।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *