Gold And Silver Price: एक बार फिर टूटा सोने और चांदी का भाव, जानिए अब है कितना

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold And Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सुबह 11:35 बजे दिसंबर, 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 255 रुपये यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 50,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसी तरह फरवरी, 2023 में डिलीवरी वाले सोने में 177 रुपये यानी 0.35 फीसदी की टूट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इससे पहले बुधवार को फरवरी 2023 में डिलीवरी वाले सोने का भाव 50,367 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

MCX पर सुबह 11:36 बजे दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 467 रुपये यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 56,061 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का रेट 56,528 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। इसी तरह मार्च, 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 340 रुपये यानी 0.59 फीसदी की टूट के साथ 57,246 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इससे पहले बुधवार को मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 57,586 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *