Hockey Tournament: फ्लड लाइट में ही होगा सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट: Meet Hayer

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद पंजाब। Hockey Tournament: सुरजीत हॉकी सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह खैरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी के 5 सदस्यीय कोर ग्रुप में उनके साथ महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, मानद सचिव रणबीर सिंह टूट, संयुक्त सचिव रमणिक सिंह रंधावा और सी.ई.ओ. इकबाल सिंह संधू ने खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर से मिलकर यहां उन्हें फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं उन्हें 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की खराब फ्लड लाइट के बारे में भी अवगत करवाया गया।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

इस मौके पर खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि हॉकी की प्रगति में सुरजीत हॉकी सोसाइटी का अहम योगदान है और सोसाइटी द्वारा आयोजित सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट पंजाब का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सुसाइटी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सुरजीत हाकी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्टेडियम को फ्लड लाइट्स ठीक होंगी तथा यह टूर्नामेंट पहले की तरह फ्लड लाइट में ही खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

खेल मंत्री ने सुरजीत हाकी स्टेडियम से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान प्रधान सचिव (खेल), पंजाब सत्र पर जल्द करने का भी आश्वासन दिया है। आज सुरजीत हॉकी सोसायटी ने विशेष बैठक कर खेल मंत्री, पंजाब मीत हेयर द्वारा खेल समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने के साथ साथ सोसायटी की ओर से खेलों में सरकार को हर तरह का सहयोग देने का प्रस्ताव पारित किया।

बाला जी अब तेरा ही सहारा है…. AAP MLA ने जब गाया भजन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *