Surya Grahan: चारधाम से लेकर कई प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद, पढ़ें कब तक है सूर्य ग्रहण

Daily Samvad
2 Min Read
Surya Grahan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 25 Oct 2022

 जालंधर। Surya Grahan 2022: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। ये पंजाब समेत कई हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। शाम 4:49 बजे से 6:02 बजे तक सूर्यग्रहण रहेगा। इससे 12 घंटे पूर्व यानि सोमवार रात 3:13 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या के रज-रज में कण-कण में हैं श्रीरामः पीएम मोदी

भारतीय समय के अनुसार दिल्ली में चार बजकर 22 मिनट पर ग्रहण लगा जो करीब एक घंटे 23 मिनट तक रहेगा। सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें।

सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मानसिक जाप करना फलदायी रहेगा।

26 अक्तूबर को खुलेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विद्वत परिषद सेविचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 25 अक्तूबर को 3:30 बजे से 26 अक्तूबर को सूर्योदय (06:02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ऐसे में सूर्योदय के बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *