⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 138 शब्द|📅 31 Oct 2022
Chhath Puja Morning Arghya: लोक आस्था के महापर्व छठ का रंग पूरे देश में देखने को मिला। सोमवार को महापर्व के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो गया। उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रती पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
बिहार समेत देश के अलग अलग प्रदेशों में छठ पर्व के दौरान गजब का उत्साह देखने को मिला। घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य की उपासना के लिए व्रती पटना के गंगा घाटों पर पहुंचे। छठ मइया की गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
पंजाब में कब होंगे नगर निगम चुनाव, आखिर क्यों हो रही है देरी? देखें








