Punjab News: अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां युवक की गोलियां मारकर हत्या दी गई है। मामला अमृतसर के बासरके गांव का है यहां बीती रात कुछ दोस्त उसे अपने साथ पार्टी में ले गए थे। जब फाटक के पास पहुंचे तो उन लोगों ने उसे गोलियां मारी और फिर वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके शरीर पर तीन गोलियों के निशान थे।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह गोपी को कुछ दिन बाद अपनी बेटी के साथ कनाडा रह रही अपनी पत्नी के पास जाना था। गुरप्रीत सिंह गोपी का पांच साल पहले विवाह हुआ था। फिलहाल हत्यारोपितों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को पहले गोलियां मारी गई फिर उसे उसकी गाड़ी में बिठा दिया गया, जो मौके पर स्टार्ट थी। वहीं पुलिस ने देख लिया तो मौके से 1 युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *