Punjab News: नहीं पड़ेगी अब पराली को जलाने की जरूरत, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Stubble Burning
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी पराली के निस्तारण का आसान समाधान अब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने निकाला है। अब पराली को 24 घंटे के भीतर खेत में गलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की एक परियोजना के तहत, प्रधान वैज्ञानिक और पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डॉ मुहम्मद शरीफ आलम ने परशुराम बायोएग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एक विशेष जैविक समाधान (बायोडीकंपोजर) विकसित किया है। सूक्ष्म और प्रायोगिक स्तर पर प्रयोगशाला परीक्षणों के दौरान, इस घोल ने 24 घंटों के भीतर पराली को गला दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

डॉ. एसके त्यागी का कहना है कि इस सॉल्यूशन की खास बात यह है कि यह इस्तेमाल के लिए तैयार है यानी इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें किसानों को ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। किसानों को एक लीटर घोल को 25 लीटर पानी में मिलाकर खेत पर छिड़क कर 24 घंटे के लिए छोड़ देना है। 24 घंटे के बाद दो फीट लंबा भूसा बारीक टुकड़ों में बदल जाता है। ट्रैक्टर द्वारा जुताई करने पर यह आसानी से मिट्टी में समा जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह मिट्टी की गुणवत्ता को भी बरकरार रखता है, वहीं आग के कारण मिट्टी में मौजूद कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *