Punjab News: नगर निगम की लापरवाही के चलते युवक की करंट लगने से मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर से एक खबर सामने आ रही है यहां नगर निगम की लापरवाही को देखा जा सकता है खबर यह है कि शहर के नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की तरफ जाती वन-वे सड़क के बीच लगाई गई रेलिंग को युवक क्रॉस कर रहा था। इस दौरान स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मृतक की पहचान विनय शर्मा के रूप में हुई है। वह चाय देकर रेलिंग क्रॉस करके ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करंट लगा तो वह चिल्लाया। युवक की आवाज सुनकर मौके पर उसके पिता और लोग पहुंचे। सभी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। छुड़ाने की कोशिश में ही युवक के पिता को भी झटका लगा, लेकिन वह बच गए। जिसके बाद विनय को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि युवक की उसी समय मृत्य हो गयी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

युवक उसी रोड पर अपना ढाबा चलाता था इस घटना को लेकर वहां के लोगों में नगर निगम निगम के खिलाफ काफी आक्रोश है। गुस्सा इसलिए फूटा, क्योंकि एक तो मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। दूसरा करीब तीन घंटे तक नगर निगम के कर्मचारियों ने पोल की लाइट डिसक्नेक्ट नहीं की, जिससे पोल में तीन घंटे तक करंट दौड़ता रहा।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *