7th Pay Commission: सरकार जल्द कर सकती है DA बकाया की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। 7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाया था। सरकार ने DA 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस कदम से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ है। DA की बढ़ी हुई राशि इसी साल जुलाई से प्रभावी होगी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

हालांकि कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है, लेकिन कर्मचारियों की एक भी उम्मीद अब तक पूरी नहीं हुई है। कर्मचारी अभी भी 18 महीने के DA बकाया का इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि DA बढ़ाने की घोषणा के साथ ही सरकार कर्मचारियों के खातों में DA बकाया जमा करने की तारीखों की भी घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों को DA नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

मनीकंट्रोल की ओर से जारी एक खबर के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के 18 महीने के DA एरियर की घोषणा जल्द हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के बाद सरकार DA बकाया पर फैसला ले सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कर्मचारियों का DA नहीं बढ़ाया। उस दौरान DA नहीं दिया गया था।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *