डेली संवाद, चंडीगढ़। Foods For Healthy Heart: सीने में धड़कता दिल हमारे शरीर को चलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में हमे अपने दिल का बहुत ख्याल रखना चाहिए। जब तक आपका दिल धड़कता रहेगा, आप जीवित रहेंगे। दिल में हुई कोई भी समस्या आपके जीवनकाल को कम कर सकता है। आजकल लोगों में कम उम्र में ही हार्ट अटैक (Heart Attack) की समस्या अधिक हो रही है। दिल (Heart) शरीर में खून के साथ ही ऑक्सीजन को सप्लाई करता है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप हेल्दी डाइट को चुनें। आजकल हार्ट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए डर लगने लगता है। कि हमारा हार्ट हेल्दी है या नहीं। आज हम आपको हार्ट को हेल्दी रखने वाले ऐसे फल बता रहे हैं जो आपके दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। इनके सेवन से हार्ट की बीमारियों का जोखिम भी कम होगा। आइये जानते हैं हार्ट के लिए सबसे हेल्दी खाना क्या हैं।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
जामुन
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जामुन का सेवन जरूर करें। इनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। जामुन के अलावा आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी भी खा सकते हैं। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट के जोखिम को कम करते हैं।
एवोकाडो
हार्ट को फिट रखने के लिए एवोकाडो को डाइट का हिस्सा बनाएं। एवोकाडो में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। एवोकाडो में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (Control Blood Pressure) करता है।
सेब
रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर होती हैं। डॉक्टर्स भी डेली एक एप्पल खाने की सलाह देते हैं। सेब खाने से हार्ट स्वस्थ बनता है। रोजाना एक सेब खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) कम होता है। महिलाओं को मोनोपॉज के बाद रोज एक सेब खाना चाहिए। इससे हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
बादाम
बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं। बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है।
अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 एस हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जिन्हें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर कहा जाता है। वास्तव में, दिन में एक मुट्ठी अखरोट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और दिल की धमनियों में होने वाले सूजन से बचा सकता है।
ग्रीन और ब्लैक टी
दूध की चाय का सेवन कम करें और ग्रीन या ब्लैक टी पिएं। इनमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं। यह एक ऑर्गेनिक केमिकल्स होता है, जो ब्लैक और ग्रीन टी में पाया जाता है। ये तत्व कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। दिल को स्वस्थ रखते हैं। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, इंफ्लेमेशन कम करते हैं। ब्लड वेसल्स के कार्यों में सुधार करते हैं।
अंगूर
अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, ये तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अंगूर भी रेस्वेराट्रोल से भरपूर होते हैं। साथ ही अंगूर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीफ्लेटलेट गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। हृदय को रोगों से बचाते हैं।
जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें









