Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लाइफस्टाइल - Travel: सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगह, यहां की हरियाली और खूबसूरती मोह लेगी आपका मन; जाने

    Travel: सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगह, यहां की हरियाली और खूबसूरती मोह लेगी आपका मन; जाने

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal6 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Travel: सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगह, यहां की हरियाली और खूबसूरती मोह लेगी आपका मन; जाने
    Travel
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Travel: अगर आप भी सर्दियों (Winter) में घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है महाबलेश्वर। महाबलेश्वर, मुंबई के दक्षिण में, भारत के वनाच्छादित पश्चिमी घाट पर्वतमाला में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ आर्थर सीट जैसे कई ऊँचे दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ से पश्चिम में सदियों पुराना प्रतापगढ़ किला है, जो एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। पूर्व में, लिंगमाला झरना एक खड़ी चट्टान से गिरता है। वेन्ना झील में रंग-बिरंगी नावें बिखरी हुई हैं, जबकि उत्तर में पंच गंगा मंदिर में पाँच नदियाँ मिलती हैं।

    ठंड के सीजन में घूमने का अलग ही मजा होता है। आसमान में छाया हल्का कोहरा और हर तरफ हरियाली। अगर आप भी इस विंटर सीजन में ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हल्के रोमांच के लिए महाबलेश्वर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बसा यह हिल स्टेशन न सिर्फ आम टूरिस्ट की फेवरेट प्लेस है, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स की भी यह फेवरेट जगह है।

    हरियाली और फॉग का दिलकश मेल

    ठंड के दौरान महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) की वादियां एक हरे कालीन से ढक जाती हैं। रास्तों पर मौजूद हल्की धुंध, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवा मन को सुकून देती हैं। घाटियों से गुजरते बादलों को अपने सामने बहता देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होता।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    बोटिंग और वेन्ना लेक का सौंदर्य

    वेन्ना लेक महाबलेश्वर की सबसे प्रमुख झील है, जो ठंड और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। यहां बोटिंग करते हुए झील की सतह पर गिरती ओस और आसपास की हरियाली एक मनमोहक दृश्य बनातीं हैं। झील के किनारे गरमागरम कॉर्न और स्ट्रॉबेरी विद क्रीम खाने का आनंद भी इस एक्सपीरियंस को और खास बना देता है।

    Mahabaleshwar is perfect for visiting during the winter
    Mahabaleshwar is perfect for visiting during the winter

    वॉटरफॉल्स और व्यू पॉइंट्स

    महाबलेश्वर के झरने, जैसे लिंगमाला और धॉबी वॉटरफॉल पूरे वेग से बहते हैं और रोमांच का एहसास कराते हैं। वहीं आर्थर सीट, बॉम्बे पॉइंट और एलफिंस्टन पॉइंट जैसे व्यू पॉइंट्स से आप बादलों और घाटियों के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

    लोकल खाने का जायका

    महाबलेश्वर की स्ट्रीट फूड भी किसी ट्रीट से कम नहीं। ठंड में चटपटे पकोड़े, मसाला चाय, वड़ा पाव और ताजे फल खाने का आनंद ही अलग होता है। खासकर स्ट्रॉबेरी और चीकू जैसे फल यहां बहुत ताजे और स्वादिष्ट मिलते हैं।

    बॉलीवुड का फेवरेट डेस्टिनेशन

    महाबलेश्वर की खूबसूरती ने कई बॉलीवुड स्टार्स को अपनी ओर खींचा है। यहां की वादियों में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है और स्टार्स अक्सर यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। इसलिए हो सके तो इस विंटर सीजन, महाबलेश्वर की सैर जरूर करें और खुद महसूस करें वो सुकून और ताजगी, जो आपको शायद किसी और जगह पर मिले।



















    No related posts.

    Daily News Daily Update Hindi News Latest News Lifestyle News Mahabaleshwar Today Hindi NEWS Travel Winter Season
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDIPS News: डिप्स कारोेल बाग ने रचा राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास
    Next Article Punjab News: पंजाब में बाबा का VIDEO वायरल, महिला की ऑक्सीजन की नली उतरवाई, तबीयत बिगड़ने पर बोला-आज रास्ता नहीं दिखा
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.