डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर दविंदर सिंह (Davinder Singh) के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने जालंधर के कला मंदिर, चिल्ड रेस्टोरेंट, मातोश्री दस्तार और प्रापर्टी डीलर को शो-काज नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
जालंधर नगर निगम के एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एटीपी और उनकी टीम ने कला मंदिर, चिल्ड रेस्टोरेंट, मातोश्री दस्तार और प्रापर्टी डीलर को शो-काज नोटिस जारी करते हुए संबंधित इमारत का नक्शा मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि बिल्डिंग प्लान के तहत इमारत नहीं बनाई गई है।

किरन बुक शाप पर कब होगी कार्रवाई
उधर, नगर निगम की टीम ने अभी तक किरन बुक शाप पर कोई कार्रवाई नहीं की है। माईहीरा गेट मार्केट में किरन बुक शाप की इमारत को पिछले दिनों नोटिस जारी किया गया था। इस इमारत को पहले भी नगर निगम ने सील किया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही ये इमारत न केवल खुल गई बल्कि इसे तीन मंदिला बना दी गई। इस इमारत को अब फिर से नोटिस जारी किया गया है।

प्रताप बाग की सील दुकानों में लगे नोटिस फाड़े
वहीं, नगर निगम द्वारा प्रताप बाग में सील की गई दुकानों के नोटिस को फाड़ दिया गया है। ये दुकान अवैध रूप से बन रही थी, जिसे कई बार निगम की टीम ने रुकवाया था। काम न रुकते देखकर निगम की टीम ने आधी रात को इस अवैध दुकान को सील कर दिया था और गेट में नोटिस चस्पा कर दिया था, लेकिन अब नोटिस को फाड़ दिया गया है। इस इमारत को कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का संरक्षण प्राप्त बताया जा रहा है।

प्रगति होटल को ATP और Ex MLA का संरक्षण
खबर है कि नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से बने प्रगति होटल पर जल्द ही कार्रवाई होने जा रही है। अवैध रूप से बने इस होटल की नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री दफ्तर और लोकपाल में भी शिकायत है। जिससे इस इमारत को सील किया जा सकता है। हालांकि एक एटीपी इसे कांग्रेस के पूर्व विधायक के साथ मिलकर पूरा संरक्षण दे रहा है।
MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की









