डेली संवाद, पंजाब। Jenny Johal: पंजाबी सिंगर जैनी जोहल का गाना ‘लेटर टू सीएम’ यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मूसेवाला परिवार सिंगर को मिल रही धमकियों के खिलाफ खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जैनी ने हमारा दर्द जाना है। वहीं मूसेवाला की मां ने कहा कि हम जेनी के लिए जेल जाने से नहीं हिचकिचाएंगे।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
उन्होंने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री की चुप्पी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि जैनी के गाने ने हमें हिम्मत दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पिछले कुछ हफ्तों से खराब स्वास्थ्य के कारण अनुपस्थित थे और अब संघर्ष में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए कहा कि एक-दो कलाकारों को छोड़कर बाकी पंजाबी इंडस्ट्री इस मुद्दे पर खामोश है और सिद्धू के पक्ष में आवाज उठाने वाले दोनों कलाकार लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए न केवल पंजाब सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि उनका परिवार न्यायपालिका से भी नाराज है क्योंकि न्यायपालिका गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू के मानवाधिकारों की बात कर रही है, लेकिन उनके बेटे के मानवाधिकारों की उपेक्षा की जा रही है। इसलिए, वे सरकारों से न्याय की उम्मीद नहीं करते हैं।
आपको बता दे कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ की मांग करते पंजाबी गायिका जैनी जोहल ने 8 अक्टूबरको यूट्यूब पर गाना रिलीज़ किया था। जैनी के गाने ने पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है, क्योंकि जैनी के इस गीत का टाइटल `लैटर टू CM’ है। जैनी ने अपने इस गीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे पूछा है कि सिद्धू की हत्या को 4 महीने बीत चुके है, बताओ इंसाफ कहां है?
साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां’
जैनी के इस नए गीत के बोल हैं- ‘साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां’। ये गीत खुद जैनी ने लिखा है और इसका म्यूजिक प्रिंस सग्गू ने दिया है। पंजाबी गायिका ने गीत के बोलों में मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाए जाने की खबर मीडिया में लीक होने का मुद्दा भी उठाया है। इसी के साथ ही जैनी जोहल के इस गाने को यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है। गाना ब्लॉक करने की वजह कॉपीराइट का विवाद बताया गया है, लेकिन बता दें कि ब्लॉक होने तक गाने को 2.32 लाख लोग देख चुके थे।
जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें









