डेली संवाद, बटाला। Murder: बटाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बटाला के स्टाफ रोड पर एक आरएमपी डॉक्टर को दो युवक ने किरच से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने डॉक्टर पर किरच से करीब 10 बार हमला किया था।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
मृतक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकरी के मुताबिक बटाला के स्टाफ रोड पर डॉक्टर गुरमीत सिंह अपना एक क्लिनिक चला रहे थे। वह घर पर अकेले रहते थे। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है बेटा और बहु सूरत में रहते है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डी.एस.पी. सिटी ललित कुमार ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। इस हत्याकांड में 3 व्यक्ति शामिल हैं जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है।
जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें









