डेली संवाद, नाइजीरिया। Nigeria: नाइजीरिया के एनांब्रा राज्य में बड़ा हादसा हो गया है यहां एक बाढ़ से प्रभावित नदी में नाव डूबने से 76 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव ओवरलोडेड थी। उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने रविवार को इस घटना की पुष्टी की।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
राष्ट्रपति ने आपात सेवाओं को पीड़ितों को राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा, “मैं पीड़ितों की आत्मा की शांति और सभी की सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हू।” वहीं रविवार को आपातकालीन सेवाओं की टीम ने कहा कि जल स्तर बढ़ने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि देश में इस बार बाढ़ से स्थिति सबसे खराब रही। जल का स्तर एक दशक पहले के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, NEMA ने नाइजीरियाई वायु सेना से बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की अपील की है। एनांब्रा राज्य के गवर्नर चार्ल्स सोलुडो ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से किसी सेफ जगह पर जाने का आग्रह किया है। यह भी कहा गया है कि सरकार आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव राहत प्रदान करेगी।
जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें









