Panjab University Teachers Association: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव पुरानी पेंशन बहाल करने की कर रहे हैं संभावनाएं तलाश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Panjab University Teachers Association: शिक्षा क्षेत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है, जिसकी ओर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। राज्य के विद्यार्थियों को रोजग़ार के काबिल बनाने के लिए उच्च शिक्षा क्षेत्र में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्ज एसोसिएशन (PUTA) द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह के दौरान संबोधन करते हुए कही।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

उच्च शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने छह महीनों के थोड़े समय के अंदर उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। पिछले छह सालों से चली आ रही काफी पूरानी मांग को पूरा करते हुए यूनिवर्सिटी- कॉलेजों के अध्यापकों को यू.जी.सी. स्केल दिए गए। पिछले लम्बे समय से कॉलेजों में भर्ती न होने के कारण गेस्ट फेकल्टी और पार्ट टाईम लैक्चररों के सहारे ही बहुत से कॉलेज चल रहे हैं। सरकार द्वारा इन अध्यापकों के मेहनताने में भी वृद्धि की गई। इसके अलावा इस काडर को छुट्टियाँ आदि की सुविधाएं दी गईं।

PUTA द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने सम्बन्धी मांग पर मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही राज्य के मुख्य सचिव को पुरानी पेंशन बहाल करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के साथ किया हर वादा पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा जो वादे नहीं भी पूरे किये गए, उनको भी पूरा किया जा रहा है, जैसे कि एक विधायक-एक पेंशन आदि।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

इससे पहले PUTA द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री का सम्मान किया गया। एसोसिएशन के प्रधान मिृतुंजे कुमार ने मीत हेयर का स्वागत करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद किया, जिन्होंने पिछले छह सालों से कॉलेज-यूनिवर्सिटी अध्यापकों की माँग को पूरा करते हुए यू.जी.सी. स्केल दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस मौके पर विधायक जगदीप गोल्डी कम्बोज़ और नरिन्दर सवना, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन गोल्डी खरड़, पूटा द्वारा अमरजीत सिंह नौरा, नवदीप गोयल, रौणकी राम, जतिन्दर ग्रोवर, रजत संधीर, दलविन्दर सिंह, केशव मल्होत्रा, योगराज अंगरीश, सैनेट मैंबर सन्दीप कटारिया, शमिन्दर संधू और गुरमीत सिंह और पूर्व विद्यार्थी नेता डॉ. भुपिन्दर सिंह बाठ भी उपस्थित थे।

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *